Advertisement
Home राजस्थान चूरू जिले के चिकित्सा अधिकारियों का आईयूसीडी प्रशिक्षण आयोजित

जिले के चिकित्सा अधिकारियों का आईयूसीडी प्रशिक्षण आयोजित

चूरू। स्थानीय तुनवाल गेस्ट हाउस में चल रहे पांच दिवसीय आईयूसीडी आवासीय प्रशिक्षण के तहत गुरूवार को जिले के चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के तहत अन्तःगर्भाशयी गर्भनिरोध उपकरण लगाए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक बजरंग हर्षवाल ने बताया कि आईयूसीडी प्रभावी गर्भ निरोधक साधन है। वर्तमान में सीयू 375 व सीयू 380 ए दो प्रकार की अंतः गर्भाशयी गर्भनिरोधक उपकरण उपलब्ध है, जो 5 से 10 वर्ष के लिए प्रभावी है। प्रशिक्षण में आईयूसीडी लगवाने से पूर्व क्लाइंट आंकलन, तैयारी, लगाने की पूर्व प्रक्रिया, आईयूसीडी निकालने का तरीका, संक्रमण से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. सर्वा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह भाटी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में डॉ. माधुरी सीएचसी गोगासर, डॉ. संजना पीएचसी पिथीसर, डॉ. मनीषा सीएचसी सांडवा, डॉ. पार्वती सीएचसी दुधवाखारा, खुशबू पीएचसी बादड़िया, डॉ. मंजीत सिंह सीएचसी भालेरी, डॉ. अमित कानखेड़िया पीएचसी खिंवासर, डॉ. विशाल गोस्वामी सीएचसी घांघू आदि चिकित्सा कर्मी प्रशिक्षण में उपस्थित थे।

Advertisement