कार्याशाला में पौधों को पाले से बचाव के संबंध में दी जानकारी

0
298

चूरू। नेचर पार्क में आईपी सेंटर में चूरू जिले के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारियों एवं पौधशाला प्रभारियों हेतु पौधशाला तकनीकी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन संबोधन में उप वन संरक्षक श्रीमति सविता दहिया ने सभी पौधशाला प्रभारियों का स्थानीय प्रजातियों एवं स्थानीय मांग के अनुसार अच्छी गुणवता के पौध तैयार करने के निर्देश दिये। सहायक वन संरक्षक दिलीप सिंह राठौड ने पौधशाला में पौधों को पाले से बचाव हेतु उपाय के संबंध में जानकारी दी गई। सहायक वन संरक्षक राकेश दुलार ने पौधों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपचार के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजगढ़ संजीव कुमार ने थैलियों में भरे जाने वाले खाद मिट्टी रेत के मिश्रण तैयार करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। क्षेत्रीय वन अधिकारी तारानगर जितेन्द्र सिंह ने कलम से तैयार किये जाने वाले पौधों को किस प्रकार तैयार किया जाता है के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय वन चूरू अनूप शर्माएवं सरदारशहर ने पौधशाला में वर्ष पर्यन्त की जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम सिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी ओकेश यादव, सुजानगढ एवं विनोद कुमार जाखड क्षेत्रीय वन अधिकारी, पौधशाला प्रभारी रामकुमार पुनीत शर्मा, समुन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार श्रीमति रामरती मीणा, कृष्णा साहू सुनीता कुमारी सुशीला कुमारी, मंजू स्वामी, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, नरेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, शांति प्रकाश, गजेन्द्र सिंह, बालूराम वनपाल आदि उपस्थित रहे। सभी सहभागियों को नेचर पार्क में विजिट कराकर पाले से होने वाले नुकसान एवं बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here