चूरू। पंखा रोड पर पारख नोहरे में श्रावण महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर देश में खुशहाली की मंगल कामना की। समाजसेवी महेन्द्र पारख ने रूद्राभिषेक करते हा कि आज के समय में चल रही कोरोना महामारी में सभी लोग सोशियल डिस्टेसिंग का ध्यान रखें। दो गज की दूरी बनाये रखें। साथ मास्क लगाकर रखें। भगवान शिव की आराधना करने से पापों का नाश होता हैं। इस अवसर पर पं.रवि शास्त्री, पं.मुरारीलाल शास्त्री, पं.श्रीराम जोड़ी, पं.रामनिवास धोधलिया, पं.अक्षय सारस्वत आदि ने भगवान शिव के मंत्रोचार से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर सम्पतमल, श्रीमती इन्दु पारख, सुरेन्द्र बोथरा, कुलदीप सिंह आदी ने पुजा अर्चना में भाग लिया।