प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक : भाजपा ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
566

चूरू। पंजाब दोरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब की चन्नी सरकार के खिलाफ स्थानीय गढ़ चौराहे पर चूरू भाजपा शहर मंडल व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।नगर मण्डल अध्यक्ष उत्तर सुरेश सारस्वत ने पंजब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री के काफिले को जिस तरह से पुल पर रोका गया उसे लेकर देश की जनता में पंजाब की सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। उसी रोष व आक्रोश के तहत चूरू भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की चन्नी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार को अपने पद पर रहने का कोई हक नहीं है।नगर मंडल अध्यक्ष दक्षिण दीनदयाल सैनी ने कहा पंजाब सरकार शासन करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि नेतिकता के आधार पर पंजाब सरकार को स्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि ये साजिश कांग्रेस सरकार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति नफरत का नतीजा है।इस अवसर पर भँवर गुर्जर, धनराज गोस्वामी, जयप्रकाश प्रजापत,अजय तंवर, सोहन सहारण, आदिल राईन, सोहेल,रामचन्द्र सैनी, सचिन जांगिड़, आईटी जिला सह-संयोजक सुरेश मिश्रा, मुकेश सैनी, चन्द्र प्रकाश खत्री, सुरेन्द्र रॉयल, संजय वर्मा, सुनील भाऊवाला, शिव शर्मा, हरिप्रसाद भालेरिवाला, विमल जोशी, मनोज श्योपुरा, आदिल खान, अशोक तंवर, कपिल रक्षक, सुनील रंजन टकणेत, रजत शर्मा, कमल सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here