जयनारायण विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह का किया सम्मान

0
370

चूरू। जिला मुख्यालय पर जोधपुर के जयनारायण विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी का भाजपा नेता विक्रम कोटवाद ने साफा ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लखेन्द्र सिंह दांदू, अर्जुन मेघवाल, जितेन्द्र सिंह मेघसर व श्रीचंद चौधरी आदि ने अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी को श्रीफल व शाल ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि विद्यर्थियों को शिक्षा के साथ राजनीति में भी अपनी किस्मत को आजमाना चाहिए। राजनीति में आने से समाज हित के कार्य किये जा सकते हैं। इस मौके पर लखेन्द्र सिंह ख्याली,नरेंद्र सिंह कोटवाद, नवल सिंह, दिलीप सिंह, सुरजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह भालेरी, अनूप कुमार, सुमेर सिंह थिराना, राजेश नायक, विक्रम सिंह, नितिन बजाज, राकेश ख्याली, अजय सिंह आदि ने अध्यक्ष भाटी का माल्यर्पण स्वागत किया। संचालन लखेन्द्र सिंह शेखावत ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here