Advertisement
Home राजस्थान पाली दीपावली पर रोशनी से जगमगाए सादड़ी, बाली और फालना, ड्रोन तस्वीरों में...

दीपावली पर रोशनी से जगमगाए सादड़ी, बाली और फालना, ड्रोन तस्वीरों में दिखी शहरों की भव्यता

दीपावली पर पाली जिले के सादड़ी, बाली और फालना शहरों में नगर पालिका की ओर से करवाई गई आकर्षक विद्युत सजावट का ड्रोन दृश्य

नगर पालिकाओं ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और पुलों पर करवाई आकर्षक विद्युत सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी बनी दीपोत्सव का खास आकर्षण


पाली।प्रहलादसिंह
दीपावली पर्व के उल्लास के बीच पाली जिले के सादड़ी, बाली और फालना शहर रोशनी से जगमगा उठे हैं। दीपोत्सव को खास बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों, चौराहों, पुलों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष विद्युत सजावट करवाई गई है। रंग-बिरंगी और दूधिया रोशनी से सजे शहर रात के समय बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं।

प्रमुख मार्गों और बाजारों में आकर्षक सजावट

नगर पालिका की ओर से चौक, बस स्टैंड, रणकपुर सड़क, बारली-सादड़ी सड़क, परशुराम सड़क, भट्टा नगर सड़क, बाली मार्केट पुल और फालना मार्केट सहित प्रमुख स्थानों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। बुधवार रात ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरों में शहरों की खूबसूरती और रोशनी की भव्यता देखते ही बन रही थी।

पुल की रोशनी बनी खास आकर्षण

इस बार पुलों पर की गई विद्युत सजावट लोगों का विशेष ध्यान खींच रही है। पुल के दोनों ओर लगी रंगीन लाइटें और नीचे की ओर की गई रोशनी से पूरा नजारा आकर्षक हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी यह सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीपावली के अवसर पर सजे ये शहर मानो रोशनी की चादर ओढ़े नजर आ रहे हैं। ड्रोन तस्वीरों में दिखाई दे रही जगमगाहट दीपोत्सव की खुशियों और उत्साह को बखूबी बयां कर रही है।

Advertisement