Advertisement
Home राजस्थान चूरू आंगनबाड़ी मिलन समारोह में कार्यकर्ता और सहायिका का सम्मान

आंगनबाड़ी मिलन समारोह में कार्यकर्ता और सहायिका का सम्मान

चूरू के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कार्यकर्ता भारती शर्मा और सहायिका चंद्रकांता का सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारती शर्मा और चंद्रकांता को मिला प्रशस्ति पत्र

चूरू। पुनीत सोनी
अग्रसेन नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 में आंगनबाड़ी मिलन सेवा समारोह आयोजित किया गया। वार्ड संख्या 21 की नवनिर्वाचित पार्षद रजनी तंवर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं और बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।

छह सेवाओं की दी जानकारी

आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी भारती शर्मा ने केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली छह प्रकार की सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के समग्र विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से केंद्र की सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

खेल-खेल में शिक्षा पर जोर

अग्रसेन नगर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राजपुरोहित ने खेल-खेल में शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनोरंजक गतिविधियों के जरिए बच्चों में सीखने की रुचि विकसित की जा सकती है, जिससे उनकी शिक्षा की प्रक्रिया अधिक सहज और रोचक बनती है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

समारोह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर कार्यकर्ता भारती शर्मा और सहायिका चंद्रकांता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रियंका पारीक, सरिता इंदौरिया, पलक कालरा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Advertisement