सब्जी मंडी क्षेत्र में कार्रवाई; गोदाम के ऊपर बने कमरे से भी मिला पॉलीथिन का स्टॉक
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी के समीप मुख्य सब्जी मंडी क्षेत्र में टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की।नगर परिषद की टीम ने एएसआई मनिराम डाबी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम को कृष्ण कुमार सुरेका अग्रवाल द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचे जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान मौके से पॉलीथिन का स्टॉक बरामद किया गया।जांच के दौरान टीम ने गोदाम के ऊपर बने कमरे की तलाशी ली, जहां भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का पर्याप्त स्टॉक मिला। टीम ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल और खुलेआम बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण और बिक्री नहीं करने की अपील की है।नगर परिषद की इस कार्रवाई से प्रतिबंधित पॉलीथिन का कारोबार करने वालों में हड़कंप देखने को मिला।















