संस्कृत शिक्षा विभाग की 19 वर्षीय छात्र वर्ग प्रतियोगिता में बीकानेर संभाग की खेल प्रतिभाओं का जमावड़ा

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। जिले के रामपुरा बास स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में संस्कृत शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बीकानेर संभाग स्तरीय 19 वर्षीय छात्र वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में संभाग के छह जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।उद्घाटन समारोह में संभागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी बीकानेर संभाग नत्थुराम शर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी के सान्निध्य तथा समंदर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।समारोह में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपीचंद डूडी, नोडल अधिकारी सोमदत्त शर्मा, प्रधानाचार्य एवं पीईईओ दूधवा मीठा फारुक खान, संजीव रामपुरा बास, सरपंच रणजीत श्योराण, कुंभसिंह राठौड़, पर्यवेक्षक भवानी शंकर तथा मुख्य निर्णायक संत कुमार शर्मा सहित गांव के अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
छह जिलों के खिलाड़ी मैदान में
प्रतियोगिता में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर और झुंझुनूं जिलों के 19 वर्षीय छात्र वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और आयोजन समिति में उत्साह नजर आया।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सूंडा ने किया।













