ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पंचायती राज और नगरीय निकायों के चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) को नियमानुसार राजनीतिक आरक्षण देने की मांग को लेकर श्री राजपूत सभा के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। श्री राजपूत सभा झुंझुनूं तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी सेवाओं में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू किया जा चुका है। ऐसे में पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों में ईडब्लूएस वर्ग के लिए जनसांख्यिकी सिद्धांतों के आधार पर वार्डों व पदों का आरक्षण सुनिश्चित करते हुए स्पष्ट रोस्टर प्रणाली लागू करवानें की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है। ताकि ईडब्लूएस वर्ग के परिवारों को भी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में समान भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिल सके। इस मौके पर गोपालसिंह, रविन्द्र सिंह तोलियासर, डॉ. करणी सिंह, विरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, चंदगीसिंह, रविन्द्र सिंह सहित जिलेभर से सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












