Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं ‘अडायनामिक्स’ के सेमिनार से प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप के विद्यार्थियों को मिली पायलट...

‘अडायनामिक्स’ के सेमिनार से प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप के विद्यार्थियों को मिली पायलट करियर की राह

जयपुर से आई पायलटों की टीम ने बच्चों को दिया ‘एयरलाइन पायलट करियर रोडमैप’ का मार्गदर्शन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए ‘अडायनामिक्स’ संस्था के सहयोग से एक विशेष पायलट करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को एयरलाइन पायलट बनने की सम्पूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराना था। जयपुर से आई अनुभवी पायलटों की टीम कैप्टन हर्षित, कैप्टन आशुतोष, कैप्टन नीलांश, कैप्टन मेगज, अंजली, ममता, सुनील एवं अभिषेक ने विद्यार्थियों के समक्ष “आपका पायलट करियर रोडमैप” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। टीम ने स्टूडेंट पायलट से लेकर ग्राउंड स्कूल, सीपीएल (कमर्शियल पायलट लाइसेंस), टाइप रेटिंग और अंततः एयरलाइन पायलट बनने तक की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड बच्चों के सामने सरल और प्रेरणादायक ढंग से रखी। इस सत्र ने विद्यार्थियों के मन में उड्डयन क्षेत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया।प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर ने इस अवसर पर कहा कि हमारा सदैव यही प्रयास रहा है कि हमारे विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें जीवन में ऊँची उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया जाए। ‘अडायनामिक्स’ के इस सेमिनार ने बच्चों के सपनों को एक ठोस दिशा दी है। संस्था की डायरेक्टर निर्मल कालेर ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विद्यालय प्रशासन समय-समय पर इस प्रकार के विशेषज्ञ सत्रों का आयोजन करता रहेगा, ताकि बच्चे अपनी रुचि के अनुसार सही करियर का चुनाव कर सकें।इस सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पायलट टीम से अपने प्रश्न पूछकर करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

 

Advertisement