देश की एकता अखंड जरूरी- विधायक भांबू

स्काउट कार्यालय में भवन लोकार्पण, स्काउट कार्यालय विकास के लिए आठ लाख की घोषणा

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं कार्यालय परिसर में विधायक निधि कोष 7.30 लाख रुपए की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम विधायक राजेंद्र भांबू के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर डॉ.अ रुण गर्ग की अध्यक्षता तथा स्काउट गाइड जिला अध्यक्ष गंगाधरसिंह सुंडा, सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा, डीईओ सैकंडरी राजेंद्र कुमार, पीआरओ हिमांशु सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू ने संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है एवं राष्ट्र तथा समाज के लिए अच्छे नागरिक तैयार किए जाते हैं। विधायक ने कहा कि हमारे देश की आजादी हेतु अनेकों वीरों ने अपनी शहादत दी तथा राष्ट्र की अस्मिता, सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति दे दी। हमें इस मौके प्रण लेना चाहिए कि हमारे देश की एकता, अखंडता बनी रहे और हम सब निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि हमें अपनी निष्ठा, ईमानदार एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करना चाहिए। कलेक्टर ने इस दौरान स्काउट्स द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर भामाशाह डॉ. रामावतार सबलानिया को विधायक राजेंद्र भांबू, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। सीडीईओ एवं जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि जिले की स्काउट गाइड राजस्थान में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है यहां पर गुणात्मक शिक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। स्काउट जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीईओ राजेंद्र कुमार, पीआरओ हिमांशु सिंह, सीओ गाइड प्रियंका कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त चिरंजीलाल शर्मा, हैडक्वार्टर कमिश्नर डॉ. रामावतार सबलानिया, लीडर ट्रेनर प्रहलादराय जांगिड़, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग, कमिश्नर गाइड सुनीता बेनीवाल, उमेश रोहिल्ला, रामानंद आजाद, रामदेवसिंह गढ़वाल, सुमन सिंह, मोना सिंह, विक्की कुमार, विजय गर्वा,सुनील कुमार, दिनेश कुमार, महेश, संजू कुमावत, जयप्रकाश चौधरी, रोहित मील, सुरेंद्र किरोड़ीवाल, शिवप्रसाद वर्मा, सोनम चौधरी सहित सैंकड़ों, स्काउट्स गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स एवं प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीओ स्काउट महेश कालावत ने किया।