लॉयंस क्लब झुंझुनूं की अनूठी पहल, जरूरतमंदों को भोजन की थाली वितरित

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कोई भूखा न रहे की मानवीय भावना को आत्मसात करते हुए लॉयंस क्लब झुंझुनूं की ओर से एक अनुकरणीय व सराहनीय सामाजिक पहल की गई है। क्लब के तत्वावधान में चूणा चौक रानी सती रोड स्थित इंदिरा पार्क में जरूरतमंदों के लिए भोजन की थाली वितरण कार्यक्रम हुआ। लॉयंस क्लब झुंझुनूं की ओर से हर माह 101 व्यक्तियों को भोजन की थाली दी जाएगी। इस बार का आयोजन मुंबई प्रवासी सुरेश भगेरिया की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमानगढ़ी अयोध्या मंदिर के बालयोगी संत सूरजदास महाराज के पावन सानिध्य व कर कमलों द्वारा जरूरतमंदों को भोजन की थाली वितरित कर किया गया। क्लब के पीआरओ अशोक सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम संयोजक शिवरतन शर्मा थे। लॉयंस क्लब अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव रघुनाथप्रसाद पोद्दार, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, गोपालकृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथप्रसाद जांगिड़, संयोजक शिवरतन शर्मा, सुनील कौशिक, मांगीलाल वर्मा, शकुंतला पुरोहित, महिपाल सिंह एवं सम्पत्तराम पुरोहित, चूणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, महेश बसावतिया, वशिष्ठ शर्मा गोपी पुरोहित एवं ललित जोशी मौजूद थे।