झारखंड सरकार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, लोहिया कॉलेज के बाहर फूंका पुतला

Screenshot

विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में उठाई आवाज, JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच की मांग

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

https://www.facebook.com/share/v/1BzTKarPnx/चूरू। झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की चूरू नगर इकाई ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू के मुख्य द्वार के बाहर झारखंड सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने झारखंड में विद्यार्थियों पर किए गए कथित लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और दमनात्मक कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार से विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच की मांग

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एबीवीपी जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच CBI से कराई जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य जुड़ा हुआ है। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। सरकार को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

विद्यार्थियों पर कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

एबीवीपी झुंझुनूं विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की कार्रवाई निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में उनके साथ दमनात्मक रवैया अपनाना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि एबीवीपी विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए देशभर में आवाज उठाती रही है और झारखंड के विद्यार्थियों को न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।

आंदोलनरत विद्यार्थियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि JPSC-JSSC से जुड़े सभी संदिग्ध मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग भी उठाई गई।प्रदर्शन के दौरान विभाग छात्रा प्रमुख पूजा भाम्भू, चूरू भाग संयोजक वरुण शर्मा, तारानगर भाग संयोजक विश्वेन्द्र भालेरी, चूरू नगरमंत्री नरेंद्र रामसरा, नगर सहमंत्री गर्व रक्षक, सरदारशहर नगरमंत्री हर्ष मटोलिया, हंशु मार्शल, रावल सिंह, प्रियंका शर्मा, रवि गोगली और राहुल सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास शुरू करने की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, तीन दिन का अल्टीमेटम

21 सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन प्राचार्य को दिया ज्ञापन