अयोध्या चंदा चोरी मामले पर बाल संत सूरजदास का बड़ा बयान

बोले—फैक्ट्री में हजार काम करने वाले, मालिक होता एक, छल-कपट करने वालों को भगवान देखेंगे, कर्मों का फल मिलेगा

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अयोध्या स्थित ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी के बाल योगी संत सूरजदास के पहली बार झुंझुनूं पहुंचने पर पुरोहितों की बगीची में सर्व समाज और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान अयोध्या के चर्चित चंदा चोरी मामले को लेकर संत सूरजदास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चंदा चोरी के सवाल पर उन्होंने सीधे किसी व्यक्ति का नाम लिए बिना कहा कि जैसे एक फैक्ट्री में हजारों लोग काम करते हैं और मालिक एक होता है, वैसे ही किसी के छल-कपट के लिए मालिक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि छल-कपट करने वाले को भगवान देखेंगे और उसे अपने कर्मों का फल मिलेगा। संत सूरजदास ने कहा— कर्म प्रधान विश्व करि राखा, जो जस करइ सो तस फल चाखा। उन्होंने कहा कि लोग जैसा कर्म करते हैं, वैसा ही उन्हें उसका परिणाम मिलता है। चंदा चोरी मामले को लेकर संत के इस बयान को लेकर समारोह में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा रही। इससे पहले संत के पुरोहितों की बगीची पहुंचने पर सेवा कार्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने बगीची परिसर स्थित सिद्धेश्वर महादेव और बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पुरोहितों की बगीची संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष मोहनलाल पुरोहित, सचिव शिवचरण पुरोहित, गोपीराम पुरोहित, विनोद कुमार पुरोहित, प्रदीप पुरोहित एवं पूनम पुरोहित ने महाराज श्री को माल्यार्पण, दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर संस्था की ओर से भावभीना स्वागत किया। इसके अलावा लॉयंस क्लब झुंझुनूं, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, गौड़ ब्राह्मण महासभा, विश्व हिंदू परिषद, दाधीच ब्राह्मण सेवा समिति, पारीक समाज, सैनी समाज, रामचरित मानस मंडल व शिव महिम्न मंडल के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं मातृ शक्ति ने भी पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में इनकी भी रही मौजूदगी

इस मौके पर पवन कुमार शर्मा देरवाला, डॉ. डीएन तुलस्यान, महेश बसावतिया, शिव कुमार जांगिड़, गोपाल कृष्ण गुप्ता, संपत राम पुरोहित, शिवरतन शर्मा, विनोद सिंघानिया, पवन पुजारी, वशिष्ठ शर्मा, ललित जोशी, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, मांगीलाल सेन, विनोद कुमार पुरोहित, सुनील कौशिक, रमेश दाधीच, विजय कुमार सैनी, एडवोकेट रवि शुक्ला, सुरेन्द्र शर्मा भीमसर, शुभकरण चोपदार, प्रदीप पुरोहित, शंभू शंकर पुरोहित, नरेश पुरोहित, हितेश छक्कड़, पूनम पुरोहित, गोविन्द शर्मा मंडावा, विमल गुप्ता, शकुंतला पुरोहित, सुनीता, संतोष, सुमन, राधा, अंजू, पिंकी, रेनू आदि मौजूद थे।

राणी सती मंदिर में किए दर्शन

इस मौके पर संतश्री ने राणी सती दादी के भी दर्शन किए और स भी को हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या में दर्शनार्थ आने का निमंत्रण दिया। शिवचरण पुरोहित को महाराजश्री ने समस्त श्रद्धालुओं को अयोध्या लाने की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा नेता महेश बसावतिया को महाराज ने आशीर्वाद देते हुए बताया कि भाजपा में नेताओं का संतों के प्रति जो सम्मान है। इसी कारणवश अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ था। दुनिया के विशेष मंदिरों में से एक हनुमानगढ़ी मंदिर भगवान बजरंगबली का विशेष स्थान है। जो भगवान श्री राम के चरणों के उपासक होते हुए उनकी डोडी के रक्षक के रूप में माने जाते हैं।