महनसरिया ने किया युवाओं का युद्ध, नशे के विरुद्ध पोस्टर का विमोचन

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू।जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड के पास स्थित नव ज्ञान ज्योति स्कूल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के आव्हान पर युवाओं का युद्ध नशे के विरुद्ध पोस्टर का विमोचन शनिवार को पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महनसरिया ने कहा कि लोकप्रिय नेता सचिन पायलट की हमेशा से युवाओं के प्रति सकारात्मक सोच रही है और पायलट युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया है कि ना तो नशा करो, ना नशा करने दो और जो लोग नशे की लत में पड़ चुके हैं। उन लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर सचिन पायलट के सपनों को साकार करें। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल अरशद खान, सत्तार खान, आरती सोनी, अमर सिंह दनेवा, किसनाराम बाबल, महबूब कुरेशी, मुंशी सरफूवाला, पार्षद शाहरुख खान, अयूब खान सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित व युवा शक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News