धरना चौथे दिन भी जारी, सीकर के किसानों ने दिया समर्थन; बोले— पहले मुआवजा, फिर होगा काम
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
765 केवी पावरग्रिड परियोजना से प्रभावित किसानों का अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता किसान नेता रोहितास महला ने की। किसानों ने एकजुट होकर दोहराया कि जब तक प्रभावित किसानों को नियमानुसार अग्रिम मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक परियोजना का कार्य किसी भी स्थिति में शुरू नहीं होने दिया जाएगा।धरना स्थल पर सीकर जिले के फ़कीरपुरा गांव से पहुंचे प्रभावित किसान मंजीत बाजिया, बनवारी बाजिया और विनोद कालेर ने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि पावरग्रिड कंपनी के अधिकारियों के लिखित आश्वासनों पर अब किसानों का भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीकर में कंपनी ने किसानों से लिखित समझौता करने के बावजूद अपनी प्रतिबद्धता नहीं निभाई। ऐसे में केवल आश्वासन नहीं, बल्कि पहले नियमानुसार मुआवजे का अग्रिम भुगतान किया जाए और उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाए। किसान नेता मंजीत बाजिया ने कहा कि सीकर के किसान इस संघर्ष में सोनासर के किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।धरना स्थल पर आयोजित बैठक में किसानों ने आंदोलन को आगामी दिनों में और तेज करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के अधिकारों और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा न्याय मिलने तक संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर कॉमरेड महिपाल पूनिया, नवीन चौधरी, सहकारी समिति अध्यक्ष जयपाल महला, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह सिलाइच, सुनील महला, अमित, नरेंद्र महला, लीलाधर महला, हरफूल यादव, छाजूराम यादव, रतन यादव, सहीराम महला, राजेंद्र, बलदेव, सुरेंद्र महला, विकास योगी, धर्मेंद्र नायक, सुरजीत महला, नवीन महला, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। धरने में मौजूद किसानों ने एक स्वर में कहा कि “पहले मुआवजा, फिर निर्माण कार्य” की मांग पूरी होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक पहल कर विवाद का समाधान करने की भी मांग की।
यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News











