Advertisement
Home राजस्थान चूरू मातमी धुनों के बीच निकले ताजिए, अखाड़ों में उस्तादों ने दिखाए हैरतअंगेज...

मातमी धुनों के बीच निकले ताजिए, अखाड़ों में उस्तादों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

शरारा चौक पर सात ताजियों का हुआ संगम, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद

चूरू। जिले भर में शुक्रवार को मोहर्रम पर मातमी धुनों के बीच ताजिये निकाले गए और दोपहर बाद कर्बला में सुपुर्दे ए खाक किए गए। चूरू शहर में 7 ताजिये निकाले गए। अलग-अलग स्थानों से निकाले गए ताजियों को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ रही। पिछली बार की तरह कोई अंवाछिंत घटना ना हो, इसके लिए पुलिस ने ताजियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर कड़ी नजर रखी और जगह-जगह भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इस दौरान छह अखाड़ों में युवाओं ने करतब दिखाए। अखाड़ों के उस्तादों का भाजपा व कांग्रेस की ओर से सम्मान किया गया। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो. अली खान ने बताया कि शहर में 7 ताजियों में 2 व 4 नंबर का ताजिया काजियों का है, जो मोहल्ला तेलियान से व तीन नंबर ताजिया बागवान का है, जो लोहिया कॉलेज के पास स्थित दरगाह नूर नबी से निकला। 5 नंबर ताजिया शेखों का है, जो झारिया मोरी से व 6 नंबर का ताजिया निवारियों का है, जो मुख्य पानी की टंकी के पास से रवाना हुआ। 7वां ताजिया इलाहियों का है, जो सुपर मार्केट के पीछे से निकला। इन सभी ताजियो का सब्जी मंडी के पास शरारा चौक पर संगम हुआ। यहां से सभी ताजिया एक साथ जुलूस के रूप में निकले, जो सब्जी मंडी, भाईजी चौक व झारिया मोरी होते हुए कर्बला पहुंचे, जहां उनको सुपर्द-ए-खाक किया गया। ताजियों के साथ छह अखाड़े भी थे। इन अखाड़ों में युवा उस्ताद की देखरेख में लाठियों से करतब दिखाये गये। इस अवसर पर ताजिये देखने के लिए महिलाएं छतों और सड़कों पर बैठी रही। हर वर्ष की भांति इस वर्ष युवाओं में उत्साह कम था, जिसके कारण भीड़ कम रही। इधर सब्जी मंडी में भाजपा-कांग्रेस की ओर से ताजियेदारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पदम सिंह राठौड़, जिला मंत्री सत्तार खान, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया, सुरेश सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान, नारायण बेनीवाल, आमीन खां एलमाण, सबिर एडवोकेट, अकरम भाटी, शरीफ सोलंकी, मुकेश ओझा, करण शर्मा, असलम डायर, शौकत खां चायल वहीं कांग्रेस की ओर से अयुब मण्डेलिया, प्रदेश सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, गोविन्द महनसरिया, आशाराम सैनी, धर्मेन्द्र बुडानिया, मोहनलाल आर्य, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, रमजान खान, विमल शर्मा, अबरार खान, आरिफ रिसालदार, जितेंद्र शर्मा, शिव कुमार शर्मा, संजय भाटी, अली मोहम्मद भाटी, अब्दुला कुरैशी आदि ने ताजियेदारों का मार्ल्यापण कर, साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह् प्रदान कर सम्मान किया।

Advertisement