अधिवक्ता सुनील मेघवाल झारिया को मिला राष्ट्र स्तरीय सद्भावना सम्मान

0
739

चूरू। मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान द्वारा राष्ट्रीय वरिष्ट नागरिक दिवस पर जयपुर स्थित कृषि प्रबंध संस्थान ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता युवा व पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया को सद्भावना सम्मान 2023 से सम्मानित गया।

पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल का चयन देश व समाज के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिये किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन, स्कूल के बच्चों को स्वेटर, ड्रेस, पौधे लगाना, पक्षियों के परिंडे लगाने का कार्य व समाज के विभिन्न मुद्दों समय समय पर शासन प्रशासन के समक्ष रखें तो सामाजिक सरोकार में रही सक्रिय भागीदारी पर मेघवाल को यह सम्मान मिला।

राष्ट्र स्तरीय सद्भावना सम्मान – 2023 के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री महेश जोशी, समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अर्चना शर्मा रहे। मेघवाल को यह अवार्ड मिलने पर एडवोकेट सुरेश कल्ला, डॉ. सुनील मेहरा, मनोज शर्मा, हेमलता कांसोटिया, सायरा खान, राजकुमारी, सरीता,एडवोकेट सुरेन्द्र बागड़ी, संजीव मीणा,राकेश कड़ाईला, राकेश बौद्ध, मदन, राजेन्द्र, सुनील कड़ाईला व बिलाल सहित सभी शुभचिन्तकों ने खुशी व्यक्त की ।

CHURU : सभापति पायल सैनी ने किया मोबाइल वितरण शिविर का निरीक्षण, पात्र महिलाओं को वितरित किये स्मार्टफोन

CHURU : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शुरू किया सदस्य अभियान, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सहारण का किया अभिनंदन

CHURU : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य विद्युत मंत्रालयिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here