एसडीएम धीरज झाझड़िया ने किया अवलोकन, विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को चूरू पंचायत समिति की जसरासर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम धीरज झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ कैलाश पचारिया ने शिविर का पर्यवेक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया।एसडीएम धीरज झाझड़िया ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें।प्रशासक रीना कंवर ने गांव में विकास कार्यों की जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को आवेदन, दस्तावेजों एवं पात्रता संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत युविका /पूजा शर्मा को बेबी किट व बधाई संदेश प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार मीणा, बजरंग सिंह चौहान, शिव सिंह, सुपरवाइजर कृष्णा, सुमन चौधरी, शारदा कंवर, मंजू दहिया, सुनीता कंवर, राजेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रहलाद सिंह, खुर्शीद आलम, बजरंग सिंह, उम्मेद खान, जितेन्द्र सिंह, यासीन खां, अमजद खां, प्रताप, डालूसिंह, नवाब खां, राजेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।













