23 जून को मनाएगें आॅलम्पिक दिवस

0
816

चूरू। आॅलम्पिक संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को स्थानीय कृष्णा होटल में किया गया। बैठक में संघ के पदाधिकारियों द्वारा आगामी 23 जून को आॅलम्पिक दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन करने का निर्णय लिया गया। आॅलम्पिक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश इन्दोरियों की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले में सभी खेल संघों के पदाधिकारी एकजुट होकर यह आयोजन करने का निर्णय लिया। संघ के प्रवक्ता चुन्नीलाल चैहान ने बताया की बैठक में बहुत ही सामन्जस्य पूर्ण वातावरण में आॅलम्पिक दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। 23 जुन को गढ चैराहे से बागला स्कुल मैदान तक रैली का आयोजन होगा और उसके बाद संघ द्वारा निर्धारित दो टीमों का सदभावना मैच आयोजित होगा जिन्हें संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा। कृष्णा होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश इन्दौरिया थे जबकि विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी ईश्वरसिंह लाम्बा, खो खो संघ के हनुमान चैधरी और आॅलम्पिक संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा थे बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने की। इस बैठक में जिले में पंजीकृत सभी खेल संघ मौजूद थे जिनमें प्रमुख है संरक्षक मण्डल के पुरूषोतम वर्मा, शिवकुमार बगडिया, सुनील भाउवाला, महेन्द्र चैबे की अलावा, सुरेश शर्मा ,सुशील शर्मा युसुफ चैहान, भगवती पारीक, रमेश पूनिया, संजय पूनिया, दिनेश पूनिया गोविन्द स्वामी, राजेन्द्र सिंह बीदावत, राजेन्द्रसिंह हाकम अली, आदि खेल पदाधिकारी उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here