हत्या की साजिश रचने का आरोप, ईंट भट्टा संचालक सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
चूरू। सिद्धमुख क्षेत्र के गांव धानोटी छोटी निवासी अधिवक्ता हरदीप सिंह सुंदरिया ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता हरदीप सिंह सुंदरिया ने गांव के एक ईंट भट्टा संचालक कुलदीप पूनिया, अमित, सुमित तथा कुछ हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए एसपी को परिवाद सौंपा है।अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कई लाख रुपये की सुपारी देकर बदमाश बुलाए और पिछले कुछ दिनों से उसकी रेकी करवाई जा रही थी। उनका कहना है कि 16 मई को कथित बदमाश कुलदीप के ईंट भट्टे पर पहुंचे थे, जहां 10 दिनों के भीतर हत्या करने की योजना बनाई गई।उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अमित अपने एक साथी के साथ पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया के घर भी पहुंचा था, जहां कथित रूप से उसे जान से मारने और गंभीर रूप से घायल करने जैसी बातें कही गई थीं।प्रार्थी के अनुसार बाद में उसे इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सतर्क रहने की सूचना मिली। अधिवक्ता ने बताया कि 16 मई को सिद्धमुख से घर लौटते समय रास्ते में उस पर हमला करने की योजना थी, लेकिन वह अपने साथियों के साथ देर रात घर पहुंचा, जिससे घटना टल गई।हरदीप सिंह सुंदरिया ने बताया कि अगले दिन उन्होंने सिद्धमुख थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है और ना ही ईंट भट्टे के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई
अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News
नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News


















