एनसीसी शिविर में कैडेट्स को दिया फायरिंग एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

Screenshot

.22 राइफल से कराया गया अभ्यास, पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय

बीकानेर । सेसोमू स्कूल एवं राजस्थान बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। ए, बी एवं सी प्रमाण-पत्र परीक्षा की तैयारी कर रहे कैडेट्स ने .22 राइफल से फायरिंग अभ्यास किया।प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सुरक्षा नियमों, हथियार संचालन तथा निशानेबाजी की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सैन्य कौशल का विकास करना रहा।वहीं, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जोधपुर, 7 राजस्थान बटालियन एनसीसी बीकानेर एवं स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के अधिकारियों ने कैडेट्स को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कैडेट्स को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। राजस्थान बटालियन के सीओ कर्नल नारायण सिंह एवं एओ कर्नल एम.एस. निज्जर ने कैंप प्रबंधन की ओर से पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम कैडेट्स के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई