नगर परिषद टीम पर हमला, सफाई निरीक्षक सहित कर्मचारियों से मारपीट का मामला दर्ज

रेलवे स्टेशन के पास सरकारी भूमि सत्यापन के दौरान हुआ विवाद, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

चूरू। रेलवे स्टेशन के पास सरकारी भूमि पर सत्यापन करने पहुंची नगर परिषद की टीम पर हमला करने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाली पुलिस के अनुसार सिरसली निवासी दिलीप कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह नगर परिषद चूरू में कार्यवाहक सहायक सफाई निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पिपलेश्वर हनुमान मंदिर बनाम नगर परिषद चूरू से संबंधित एक सिविल वाद न्यायालय में लंबित है, जिसमें न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।रिपोर्ट में बताया गया कि नगर परिषद को सूचना मिली थी कि विवादित सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इस पर आयुक्त के निर्देश पर नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी शुरू की।आरोप है कि वहां मौजूद मंगलचंद शर्मा, उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए पत्थरों से हमला कर दिया। दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें पकड़कर बंधक बनाने का प्रयास किया तथा उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।घटना के दौरान टीम के अन्य सदस्य मनोज कुमार के साथ भी थप्पड़, मुक्कों और पत्थरों से मारपीट की गई। हमले में दिलीप कुमार की आंख के नीचे चोट आई है।कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई श्रीराम को सौंप दी है।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई