चूरू न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने बंगाल जीत की खुशी मनाईख् मिठाइयां बांटी
चूरू । चूरू जिला न्यायालय परिसर में आज अधिवक्ताओं ने बंगाल में जीत की खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी। बंगाल में भवानीपुर विधानसभा सीट पर चूरू के ही राजेंद्र राठौड़ प्रभारी थे, जहां मुख्यमत्री पद के दावेदारों में सीधा मुकाबला था। राजेंद्र राठौड़ के चूरू से संबंध होने तथा अधिवक्ता होने के कारण उनके नेतृत्व में मिली जीत की खुशियां मनाई गई। इस जीत पर सुशील शर्मा अधिवक्ता एवं पूर्व लोक अभियोजक गोपाल प्रसाद शर्मा ने मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। यहां पूर्व बार अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में मिली जीत को चूरू की जीत बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। बार के संरक्षक बीरबल सिंह लाम्बा, विशिष्ट लोक अभियोजक हेम सिंह शेखावत, एपीपी राजेश माटोलिया, एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा, एडवोकेट शिव सिंह, एडवोकेट विक्रमसिंह, एडवोकेट प्रद्युम्न सिंह, एडवोकेट गौरीशंकर प्रजापत, एडवोकेट योगेन्द्र सिंह ख्याली सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने जमकर खुशी मनाई।
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई













