महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान शुरू

महिलाओं के अधिकारों को लेकर केन्द्र सरकार को भेजे जाएंगे संदेश, चूरू से हुई शुरुआत, मानसून सत्र तक 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य

चूरू। महिलाओं को उनका अधिकार दिलवाने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। चूरू के मालजी का कमरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी, चूरू प्रभारी टीना शर्मा, प्रदेश महासचिव पायल सैनी और जिला अध्यक्ष सुनीता कपूरिया सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड लिखकर अभियान की शुरुआत की। प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के नेतृत्व में यह अभियान पूरे देश में शुरू किया गया है। अभियान के तहत मानसून सत्र तक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता 10 लाख से अधिक पोस्टकार्ड लिखकर केन्द्र सरकार को भेजेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भ्रम फैला रही है, जबकि यह कानून वर्ष 2023 में ही पारित हो चुका है।उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करवाना है, ताकि संसद की 543 सीटों पर महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी इस कानून में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि चूरू से शुरू हुआ यह अभियान आगामी दो माह तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड

रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर

चूरू में BJP की जीत का जश्न,  गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई