कांग्रेस की बैठक में पंचायतीराज चुनाव टालने पर विरोध, लोकतंत्र बचाने का संकल्प

Screenshot

“संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत मंडेलिया हाउस में बैठक, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी पंचायतीराज संस्थान के नेतृत्व में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रीना वाल्मीकि ने भाजपा सरकार द्वारा पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों को टालने के निर्णय को लोकतंत्र पर आघात बताया। उन्होंने कहा कि इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है और कांग्रेस इस निर्णय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी।पीसीसी सचिव रियाजत खान ने कहा कि पंचायत और नगर निकाय लोकतंत्र की नींव हैं, इन्हें कमजोर करना जनता के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।पूर्व जिला अध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ ने संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं पर इसके प्रभाव की चर्चा की।निवर्तमान नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चुनाव समय पर कराने की मांग की।कार्यक्रम में पंचायतीराज संगठन जिला अध्यक्ष विक्रम पाल, रामेश्वर प्रजापति, विकास बुडानिया सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नारायण बालाण, सुरेश फोगावट, पूर्णाराम सारण, सद्दाम हुसैन, महबूब खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने किया।