भाजपा कार्यकर्ताओं के संस्कार में सेवा, सुशासन व राष्ट्र प्रेम- राजेन्द्र राठौड़

0
99

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर हुई भाजपा सेवा पखवाड़े की जिला कार्यशाला

चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर भाजपा सेवा पखवाड़े की जिला कार्यशाला शनिवार को जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वन्दना आर्य, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनियां, जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, प्रधान दीपचन्द राहड़, प्रधान मधुसुदन राजपुरोहित, प्रधान विनोद देवी पूनियां उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल व नरेश सहारण मचंस्थ अतिथि थे। इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के संस्कार में सेवा, सुशासन व राष्ट्र प्रेम है। उन्होंने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म होता है और गरीब की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन सेवा को समर्पित रहा है। शासन के पिछले 24 वर्षाे में उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मनायेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आव्हान किया सेवा ही संगठन के तहत हर कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचंे। जिससे गरीब को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं को अत्यधिक सम्मानित माना गया है परंतु कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता का अपमान कर देश की संस्कृति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा और सुशासन के जरिए पिछले 11 वर्षों में जो कार्य किये हैं, उससे भारत आज सुदृढ़ राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह अभियान मण्डल स्तर तक पहंुचाने की अपील करते हुए कहा कि इसकी एक विस्तृत मॉनिटरिंग टीम बनाकर इस कार्य की निगरानी करेगी। जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने कहा कि इस कार्यक्रम में हम सब कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिये। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किए हैं उससे कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रहा, इसलिए वो देश में अराजकता फैलाना चाहती है। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में भाजपा संगठन के तौर पर विभिन्न सेवा कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे लोगों को भाजपा सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी मिले। जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी ने कहा कि हम सब को पार्टी द्वारा भेजे गये कार्यक्रम को पूर्ण निष्ठा के साथ करना है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, संतोष मेघवाल, नरेश सहारण ने भी संबोधित किया। जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया व जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने किया।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here