Advertisement
Home राजस्थान चूरू मंसूर एकेडमी का गठन, इदरीश राज अध्यक्ष एवं अब्दुल मन्नान सचिव चुने...

मंसूर एकेडमी का गठन, इदरीश राज अध्यक्ष एवं अब्दुल मन्नान सचिव चुने गए

शायर मंसूर चूरूवी की स्मृति में साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच का गठन

चूरू। चूरू के नामचीन शायर मंसूर चूरूवी की स्मृति में क्षेत्र में साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए शनिवार को मंसूर एकेडमी चूरू का गठन किया गया।नगरश्री के सचिव श्यामसुंदर शर्मा की अध्यक्षता में राणाजी के नोहरे में आयोजित बैठक संस्था के गठन, संविधान और प्रस्तावित गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ शायर इदरीश राज खत्री को अध्यक्ष, अब्दुल मन्नान मजहर को सचिव, सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी इस्मायल खान को कोषाध्यक्ष एवं साहित्यकार कुमार अजय को उपाध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर मख़्दूम अहमद मख़्दूम, इमरान अहमद, दीपक कामिल, मुबारक अली भाटी, रमेश कुमार सोनी, अनवर अली, महमूद अली राणा, फजले हक आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मंसूर चूरूवी क्षेत्र के नामचीन शायर थे जिनकी रचनाएं देशभर में पढ़ी और सुनी जाती रही हैं। उन्होंने देशभर में विभिन्न मुशायरों में शिरकत की और अपनी शायरी से जोरदार मुकाम हासिल किया।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

https://youtu.be/Upe0kirs3Xs

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

Advertisement