रफीक मंडेलिया ने किया अभिनंदन, कांग्रेस नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान
चूरू। चूरू। जिला मुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस में कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शॉल, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस आयोजन में चूरू विधानसभा अध्यक्ष चन्दनमल मेघवाल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल चंदेलिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष दौलतराम भाम्भू का अभिनंदन किया गया। साथ ही कांग्रेस पंचायतीराज संगठन के नव नियुक्त उपाध्यक्ष इनायत खां व सचिव नासर पिथिसर का सम्मान भी रफीक मंडेलिया द्वारा किया गया।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने पदाधिकारियों से कांग्रेस संगठन को मजबूती देने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार घर-घर तक करें ताकि हर नागरिक लाभान्वित हो सके।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन पर जताए गए विश्वास के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू , किसान नेता आदूराम न्यौल, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण बालाण, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विधाधर मेघवाल, शिवकुमार शर्मा, जंगशेर खां भूवाण, सोहनलाल मेघवाल, आरिफ रिसालदार, श्रवण बसेर, प्रमेश्वर ढाका, हरिराम पुनियां, हेमन्त सिहाग और मुस्ताक पिथिसर सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा










