Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं खेतड़ी पंचायत समिति के 21 वार्डों में कांग्रेस -भाजपा ने खोले पत्ते...

खेतड़ी पंचायत समिति के 21 वार्डों में कांग्रेस -भाजपा ने खोले पत्ते , सभी वार्डों में उतारे अधिकृत प्रत्याशी

खेतड़ी पंचायत समिति के 21 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के घोषित अधिकृत प्रत्याशियों की सूची

दोनों प्रमुख दलों ने जारी की प्रत्याशियों की सूची , भाजपा ने जमा करवाए चुनाव चिह्न , अब वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज

खेतड़ी। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
पंचायत राज चुनाव को लेकर खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति के सभी 21 वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर सामने आने लगी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दोनों दलों ने सभी 21 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारकर चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही अब वार्ड स्तर पर राजनीतिक समीकरणों और चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस ने पंचायत समिति खेतड़ी के सभी 21 वार्डों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वहीं भाजपा ने भी सभी वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा की ओर से प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न भी जमा करवाए जा चुके हैं।

कांग्रेस के 21 अधिकृत प्रत्याशी

कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 1 में बलजीत सिंह, वार्ड 2 में कृष्ण सिंह, वार्ड 3 में संजय सिंह, वार्ड 4 में कपिल कुमार, वार्ड 5 में कुलदीप, वार्ड 6 में प्रताप सिंह तंवर, वार्ड 7 में भगवती देवी, वार्ड 8 में मुकेश कुमार, वार्ड 9 में रीता, वार्ड 10 में रूबी, वार्ड 11 में वर्षा डाडेया, वार्ड 12 में रोहिताश, वार्ड 13 में राजेंद्र यादव, वार्ड 14 में रिषिका शर्मा, वार्ड 15 में कमला, वार्ड 16 में संगीता कुमारी, वार्ड 17 में दूलीचंद, वार्ड 18 में माया, वार्ड 19 में सरोज, वार्ड 20 में विजेंद्र सिंह तथा वार्ड 21 में कौशल्या को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा ने भी सभी 21 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी

भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 1 में नरेश कुमार, वार्ड 2 में राजेंद्र बजाड़, वार्ड 3 में सुरेंद्र काजला, वार्ड 4 में केदार खिंची, वार्ड 5 में अशोक कुमार, वार्ड 6 में सुनील कुमार, वार्ड 7 में रोशनी देवी, वार्ड 8 में दुर्गा प्रसाद सैनी, वार्ड 9 में सुशीला देवी, वार्ड 10 में कांता, वार्ड 11 में पिंकी सिरोलिया, वार्ड 12 में बसंती, वार्ड 13 में लुणकरण, वार्ड 14 में संजू, वार्ड 15 में सांवली देवी, वार्ड 16 में सुमित्रा, वार्ड 17 में सांवताराम, वार्ड 18 में बीना कंवर, वार्ड 19 में कमला, वार्ड 20 में शिवकुमार तथा वार्ड 21 में मणी देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न भी जमा करवाए जा चुके हैं। दोनों प्रमुख दलों की ओर से सभी 21 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद खेतड़ी पंचायत समिति का चुनावी परिदृश्य स्पष्ट होने लगा है। अब प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं से संपर्क साधने, जनसमर्थन जुटाने और चुनाव प्रचार को गति देने में जुटेंगे। प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है। आगामी दिनों में चुनाव प्रचार, स्थानीय मुद्दों और मतदाताओं के रुझान पर सभी की नजर रहेगी।

Advertisement