Advertisement
Home राजस्थान चूरू शरद पूर्णिमा पर पंचमुखी हनुमानजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया अखंड हनुमान...

शरद पूर्णिमा पर पंचमुखी हनुमानजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया अखंड हनुमान चालीसा पाठ

चूरू के श्री पंचमुखी हनुमानजी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर आयोजित 12 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन में शामिल श्रद्धालु

पंचमुखी हनुमानजी में 12 घंटे चला धार्मिक आयोजन, पाठ के बाद भजन-कीर्तन में श्रद्धालु हुए शामिल

चूरू। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर चूरू के श्री पंचमुखी हनुमानजी मंदिर में 12 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति के माहौल से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ में भाग लेकर हनुमानजी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

‘बालाजी की फौज करेगी मौज’ के सदस्यों ने किया पाठ

आयोजन से जुड़े पुजारी देवदत्त हारित और अमित हारित ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को हनुमानजी की भक्ति से जोड़ना तथा क्षेत्र में धर्म और आध्यात्मिकता का वातावरण बनाना था। उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला।

हनुमान चालीसा का वाचन ‘बालाजी की फौज करेगी मौज’ समूह के सभी सदस्यों ने किया। 12 घंटे के अखंड पाठ के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय भजनों में लीन नजर आए। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Advertisement