रफीक मंडेलिया ने ली बैठक, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील; वार्ड 26 की निर्दलीय प्रत्याशी सकिला बानो ने कांग्रेस को दिया समर्थन





चूरू। जयपुर में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों तथा 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में बैठक आयोजित की गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगी।
वोट और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन
बैठक को संबोधित करते हुए रफीक मंडेलिया ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से नाम हटाने और जनता के मतदान के अधिकार को प्रभावित करने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।
मंडेलिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, आशाराम सैनी, धर्मेंद्र बुडानिया, रमजान खान, नानकराम डूडी, नारायण बालाण और लीलाधर चुलेट ने भी कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जमील चौहान ने किया। बैठक में चूरू सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, रतननगर चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र ढंड, अंजनी शर्मा, अबरार खान, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, साजिद मोयल, असलम खान मोयल, आरिफ रिसालदार, पंकज सैनी, अली मोहम्मद भाटी, अजीज खान, सुनीता कपूरिया, जगदीश प्रसाद, सलीम पावटे, गुलजार खान, बजरंग मेघवाल, आदिल कुरेशी, प्रदीप चावरिया, अलानूर लुहार, विकास मील, मोहन टेलर, सुशीला सुंडा, श्रवण बसेर, समीउल्लाह गौरी, विनोद खटीक, सुरेश शर्मा, कमल सिंह राठौड़, नौमान सैयद, कपिल भाटी, तौफीक खान, अब्दुल मनान, मोहनलाल रोलण, वाहिद अली, हर्ष लांबा, सोयल डीके, सलीम गौरी, शाहरुख खान, खालिद कुरेशी, सुरेश गहलोत, इमरान मलनस और सतार पावटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निर्दलीय प्रत्याशी सकिला बानो ने कांग्रेस को दिया समर्थन
बैठक के दौरान चूरू जिला परिषद के वार्ड नंबर 26 से निर्दलीय प्रत्याशी सकिला बानो पत्नी अयूब खां राणासर ने अपना नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश बुडानिया को समर्थन देने की घोषणा की। मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में रफीक मंडेलिया की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन की बात कही। इस अवसर पर मंडेलिया ने सकिला बानो का स्वागत और अभिनंदन किया।
27 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसभाएं
देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर धान्धू ने बताया कि 27 अक्टूबर को चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे से विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया जाएगा।














