Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू: खारिया स्कूल फुटबॉल में जिला विजेता और उपविजेता, खिलाड़ियों का सम्मान

चूरू: खारिया स्कूल फुटबॉल में जिला विजेता और उपविजेता, खिलाड़ियों का सम्मान

चूरू जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रही खारिया स्कूल की टीम

जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में राउमावि खारिया ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगी, खिलाड़ियों के लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

चूरू। जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में स्वतंत्रता सेनानी स्व. कुशल सिंह राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खारिया के खिलाड़ियों ने फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दो अलग-अलग आयु वर्गों में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।17 वर्ष छात्र वर्ग में खारिया स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 14 वर्ष छात्र वर्ग में टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया।

मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का जोश

दोनों वर्गों में टीम की सफलता को विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ खेलते हुए मजबूत प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र दैया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास, मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने टीम प्रभारी, प्रशिक्षक और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन की भी सराहना की।

जीत के बाद खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य एवं ग्रामीणों की ओर से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने कहा कि खारिया के खिलाड़ियों ने फुटबॉल में जिले स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और गांव का गौरव बढ़ाया है। सभी ने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement