श्री देवनारायण मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजन, सामाजिक कुरीतियों के निवारण का दिया संदेश
चूरू। निकटवर्ती गांव मुनीमजी की ढाणी स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर में भादवी अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान लिखमाराम लोहमरोड़ स्मृति ट्रस्ट की ओर से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और सामाजिक कुरीतियों के निवारण के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में रतनलाल एवं रामचंद्र, रंजनादेवी, सरोजदेवी एवं विनय की ओर से क्षेत्र की 23 बालिकाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
मंदिर पुजारी का भी किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान रतनलाल लोहमरोड़ ने श्री देवनारायण भगवान मंदिर के पुजारी देवीसिंह मणकस को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भगवानाराम डोई, गिरधारी लाल नून, माणकचंद डोई, संजय डोई, पंकज जिनड़, मोनिका छावड़ी, दिनेश डोई, अनवर अली लुहार, साजिद अली लुहार, इरफान लुहार और तालीम लुहार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीएसपी रामचन्द्र गुर्जर ने किया।










