Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू बालिका महाविद्यालय में NSS के तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

चूरू बालिका महाविद्यालय में NSS के तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

चूरू बालिका महाविद्यालय में NSS आमुखीकरण कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेविकाएं

बालिका महाविद्यालय में स्वयंसेविकाओं को सामुदायिक सेवा, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता का संदेश

चूरू। बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव भागीरथ शर्मा के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की।

इस अवसर पर भागीरथ शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को सामुदायिक सेवा, परहित और सौहार्द की भावना को जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत से प्रेरणा लेकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

आत्मनिर्भरता के साथ संयम और संतुलन पर जोर

महाविद्यालय की प्राचार्य आशा कोठारी ने स्वयंसेविकाओं को जीवन में आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ संयम, संतुलन और सामंजस्य बनाए रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने NSS के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कविता पंसारी ने स्वयंसेविकाओं को इकाई के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम की रूपरेखा भी प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में NSS स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वच्छ एवं साफ-सुथरे वातावरण का संदेश दिया।कार्यक्रम में व्याख्याता कृष्ण गोपाल, ग्यारसी स्वामी, खुशी दाधीच सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement