तनवीर खान की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन, डीजे और आतिशबाजी के बीच गूंजे कांग्रेस के नारे
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के चूरू-राजगढ़ बाईपास पहुंचने पर कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी सदस्य तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राजगढ़ कार्यक्रम में जाते समय दोनों नेताओं के आगमन पर हाईवे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और माला, साफा एवं बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और आतिशबाजी कर उत्साह का प्रदर्शन किया। डीजे की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। तनवीर खान के काफिले में भी बड़ी संख्या में वाहन शामिल रहे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी नजर आई।
हजारों कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर कांग्रेस नेताओं ने भी उनकी सराहना की। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तनवीर खान द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।डोटासरा और टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
संगठन और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा
स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी चुनावों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी तनवीर खान को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा और सुजानगढ़ विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मेघवाल का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के दौरान डीजे की धुन, नारेबाजी और आतिशबाजी के बीच माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय नजर आया।













