Advertisement
Home राजस्थान चूरू पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : चूरू जिले में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : चूरू जिले में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते मतदाता

छह पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार, छह पंचायत समितियों में औसत 72.63 प्रतिशत मतदान

चूरू। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मध्यनजर शनिवार को चूरू जिले में द्वितीय चरण (राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण) में चूरू जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए पंचायत समिति सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, रतनगढ़, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) व चूरू में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन मशीनरी ने मुस्तैदी से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई तथा समस्त छह पंचायत समितियों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिलेवासियों की ओर से प्राप्त सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता एवं सहभागिता पर निर्भर करती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आमजन की सक्रिय सहभागिता, जागरूकता एवं सकारात्मक सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं सुचारू संचालन में मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही है। सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिला। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए भी धन्यवाद दिया। इसी क्रम में उन्होेंने पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के अन्तर्गत जिले में द्वितीय चरण में इन्हीं छह पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों में पंच व सरपंच पदों के निर्वाचन हेतु सोमवार, 16 नवंबर, 2026 को सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक होने वाले मतदान में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते मतदाता

छह पंचायत समितियों में हुआ औसत 72.63 प्रतिशत मतदान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि शनिवार को हुए मतदान में जिले के मतदाताओं ने मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि इन छह पंचायत समितियों में चूरू जिला परिषद के लिए पंजीकृत कुल 640195 मतदाताओं में से 464955 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार के प्रयोग के साथ 72.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं सभी छह पंचायत समितियों सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, रतनगढ़, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) व चूरू में सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु पंजीकृत कुल 640195 मतदाताओं में से कुल 464955 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ औसत 72.63 प्रतिशत मतदान हुआ।चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते मतदाता

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सुजानगढ़ के कुल 148586 मतदाताओं में से 101658 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 68.42 प्रतिशत मतदान, तारानगर पूर्व केे कुल 82833 मतदाताओं में से 63842 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.07 प्रतिशत मतदान, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर केे कुल 83073 मतदाताओं में से 65079 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 78.34 प्रतिशत मतदान, रतनगढ़ के कुल 165297 मतदाताओं में से 118743 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 71.84 प्रतिशत मतदान, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) के कुल 76118 मतदाताओं में से 56692 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 74.48 प्रतिशत मतदान व पंचायत समिति चूरू के कुल 84288 मतदाताओं में से 58941 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 69.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

Advertisement