पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं रश्मि कुमारी को मिले 3281 वोट, चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में नेहा 991 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं
भरतपुर।रिंकू एलिजा
ग्राम पंचायत चिकसाना में सरपंच पद के चुनाव में रश्मि कुमारी प्रेमवीर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं रश्मि कुमारी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पछाड़ते हुए कुल 3281 मत प्राप्त किए। उन्हें अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेहा से 2290 मत अधिक मिले।
चिकसाना ग्राम पंचायत में कुल 5144 मतदाता थे, जिनमें से 4567 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना में रश्मि कुमारी प्रेमवीर सिंह को 3281, नेहा को 991, सोनिया को 159 और ज्योति को 21 मत मिले। इस तरह रश्मि कुमारी ने 2290 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
सभी पांच बूथों पर रश्मि को मिली बढ़त
मतगणना के दौरान रश्मि कुमारी प्रेमवीर सिंह सभी पांच बूथों पर लगातार बढ़त बनाए रहीं। पंचायत के 15 वार्डों को पांच बूथों में विभाजित कर मतगणना की गई।चिकसाना पंचायत के इस चुनाव में रश्मि कुमारी प्रेमवीर सिंह की बड़ी जीत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पहली बार चुनाव लड़ते हुए सभी बूथों पर बढ़त हासिल करना उनकी जीत की खास उपलब्धि रही।खास बात यह रही कि रश्मि कुमारी प्रेमवीर सिंह ने ग्राम पंचायत चिकसाना के सभी 15 वार्डों में सबसे अधिक मत प्राप्त किए। प्रत्येक वार्ड में उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अधिक वोट मिले, जो उनकी व्यापक जनस्वीकृति और एकतरफा जीत को दर्शाता है।
यह भी पढ़िए…
20 नवंबर को खुलेगा पंचायतीराज चुनाव का जनादेश , सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना












