Advertisement
Home राजस्थान चूरू राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू का शानदार प्रदर्शन, 17 पदकों के...

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू का शानदार प्रदर्शन, 17 पदकों के साथ रहा दूसरे स्थान पर

Screenshot

चूरू के खिलाड़ियों ने जीते 7 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक

चूरू। जयपुर में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित आधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में चूरू की टीम ने कुल 17 पदक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान ओलंपिक संघ, राजस्थान ताइक्वांडो एवं इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में जयपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सात खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

चूरू के लिए मेघा स्वामी, रेने चौहान, अन्वी चौधरी, हेम प्रताप, उत्तम नेहरा, पूजा कस्वां और कृतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।
वहीं कबीर, दिव्यांशु सहारण, यशराज प्रजापत, रवि कल्ला और सोहेल खान ने रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अक्षय, मयंक राहड़, दक्ष झाझड़िया, आभा चरण और रौनक जाखटिया शामिल रहे।इसके अलावा सिद्धि कंवर, वरुण गजेंद्र और असद खान ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कोच ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की

कोच कविंद्र राठौर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पदक जीतना खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है।प्रतियोगिता से लौटने पर चूरूवासियों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद नायक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि चूरू के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

सातवीं जूनियर बॉक्सिंग नेशनल चैम्पियनशिप में खेतड़ी के प्रदीप दायमा ने जीता स्वर्ण पदक, 14 अप्रैल को होगा भव्य स्वागत

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका-रणजीत सिंह

Advertisement