सेवा और समर्पण को मिला सम्मान, राजस्थान ग्रामीण बैंक के मैनेजर विवेक कस्वां का अभिनंदन

‘सम्मान आपके द्वार’ पहल के तहत शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण ने किया सम्मान; अब तक 200 से अधिक लोगों को मिल चुका सम्मान

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। समाजसेवा और अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने की पहल के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक की रीको शाखा, चूरू के मैनेजर विवेक कस्वां का अभिनंदन किया गया। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण की ओर से संचालित ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर शाम उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मनीषा चारण ने बताया कि ‘सम्मान आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से अब तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 200 से अधिक लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।उपस्थित लोगों ने ‘सम्मान आपके द्वार’ पहल के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित किए जाने की सराहना की।

पौधारोपण और शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय दंपति

कार्यक्रम के आयोजक अमर सिंह किशनावत ने बताया कि ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा। शिक्षक दंपति की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं।इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाता है। दंपति समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय नवाचारों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण और समाजसेवा के लिए प्रेरित करता रहा है।

बैंकिंग कार्य में योगदान के लिए हुआ सम्मान

आयोजकों ने बताया कि विवेक कस्वां द्वारा राजस्थान ग्रामीण बैंक में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका सम्मान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद विवेक कस्वां ने शिक्षक दंपति का आभार व्यक्त किया और उनके सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं लेखक राजेन्द्र सिंह शेखावत, बैंककर्मी मामराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।