‘मंडावा के गांवों में विकास की रफ्तार नहीं रूकने दूंगी’ : रीटा चौधरी

बाजला, खिचड़ो का बास और फिरास का बास में विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्रामीणों ने किया विधायक का भव्य स्वागत

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

मंडावा। झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
मंडावा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रीटा चौधरी ने रविवार को क्षेत्र के बाजला, खिचड़ो का बास एवं फिरास का बास गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का चुनरी एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता जाकिर झुनझुनूवाला ने बताया कि ग्राम बाजला में पंचायत भवन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक निर्मित इंटरलॉक सड़क तथा 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया गया। वहीं खिचड़ो का बास में स्वास्थ्य केंद्र तथा फिरास का बास में बस स्टैंड पर निर्मित यात्री प्रतीक्षालय एवं टिन शेड का लोकार्पण किया गया।

‘सरकार किसी की हो, मुझे जनता के काम से मतलब’

इस अवसर पर विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि मंडावा विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “सरकार मेरी हो या उनकी, मुझे काम से मतलब है और क्षेत्र के विकास के लिए जो काम जरूरी होगा, उसे हर हाल में लेकर आऊंगी।” उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मिसिंग लिंक सड़कों एवं पैचवर्क के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक रीटा चौधरी ने राजेश एवं तनवीर पुत्र ईश्वर बालाराम, बाजला द्वारा 33 केवी जीएसएस के लिए भूमि दान करने पर साफा पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने भूमिदान को क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए उनका आभार जताया। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने विधायक रीटा चौधरी का चुनरी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इस दौरान सरपंच विमला देवी, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार सिंह, रणधीर सिंह खीचड़, अधिशासी अभियंता अमर सिंह, शीशराम सरावग, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डाबड़ी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शीशराम बेनीवाल, पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह खीचड़, मुस्ताक खां, बाबू खान, विद्याधर खीचड़, ओमप्रकाश बुड़ानिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार