25 जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा सेवा का निवाला, ट्रस्ट ने कराया भोजन

‘कोई भूखा न सोए’ अभियान के तहत नेहरा पहाड़ और बंधे के बालाजी क्षेत्र में सेवा कार्य, कार्यकर्ताओं ने तैयार कर परोसा भोजन

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, झुंझुनूं की ओर से संचालित ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान के तहत रविवार को जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन कराया गया। ट्रस्ट की इस पहल के तहत 25 जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया। झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पिछले पांच वर्षों से लगातार ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों तक भोजन और सेवा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रविवार को नेहरा पहाड़ के पास रहने वाले 15 जरूरतमंद परिवारों तथा बंधे के बालाजी मंदिर के पीछे रहने वाले 10 परिवारों को भोजन कराया गया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने स्वयं सब्जी, पूरी और हलवा तैयार किया और इसके बाद जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर भोजन वितरित किया। इस दौरान ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर भोजन कराया। मनोज कुमार गनोलिया ने कहा कि ट्रस्ट का प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी परिवार को भूखे रहने की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जरूरतमंद परिवारों तक नियमित रूप से सहायता पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यकर्ता सुरेश सीमार, नरोत्तम दुलगच, प्रदीप दुलगच, दिव्यांग भाई राजेंद्र सेनी, ग्यारसी कुमारी एवं वीना रानी ने सक्रिय भूमिका निभाई। दिव्यांग भाई राजेंद्र सेनी ने भी विशेष रूप से अपनी सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्य में योगदान दिया। सेवा, संवेदना और सहयोग की इस पहल के जरिए ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों के बीच न केवल भोजन पहुंचाया, बल्कि समाज में मानवता और परस्पर सहयोग का संदेश भी दिया।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार