विप्र फाउंडेशन ने वर्ष 2026-28 के लिए की नियुक्तियां, संगठन विस्तार और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। विप्र फाउंडेशन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत वर्ष 2026-2028 के लिए राकेश शर्मा को चूरू शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी।राकेश शर्मा की नियुक्ति प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष शंभू दयाल शर्मा की अनुशंसा पर युवा जिलाध्यक्ष विद्याधर नाथोलिया द्वारा की गई है।नवनियुक्त शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।इसी क्रम में निरंजन कुमार जोशी को विप्र फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ चूरू देहात अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।













