दीदार अली उर्फ इरफान भाटी बने चूरू ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी में चार नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। शहर के वार्ड नंबर 11 में नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की अनुशंसा पर दीदार अली उर्फ इरफान भाटी को चूरू ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी में निवर्तमान पार्षद इस्माइल भाटी, अजहरुद्दीन, शाहिद गोरी और साहिल भाटी को शामिल किया गया है।समारोह में कौम काजियान सदर संजय भाटी एवं पूर्व सदर जाकिर झारियावाला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उनका सम्मान किया है। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की ओर से युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के नेतृत्व में युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का काम जारी है।नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर इस्माइल भाटी, नोमान सैय्यद, अजहरुद्दीन, शाहिद गोरी, साहिल भाटी, रफीक डायर, हाजी जाफर डायर, काजी अल्ताफ अली, हारून बाबा, असलम ठेकेदार, रजा अली, मंजूर अली, तौफीक डी.जे., रिजवान खोखर, कैफ अली, खलीक अगवन, मुर्तजा भाटी, जाकिर कुरैशी, नूर मोहम्मद चांद, हाजी महबूब, शोएब खोखर और बिलाल सैय्यद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नोमान सैय्यद ने किया।













