प्रेरणा पाहुजा बनीं पंजाबी खत्री सभा की हनुमानगढ़ जिला महिला अध्यक्ष

प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनिया अदलखा की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
समस्त पंजाबी खत्री सभा राजस्थान की प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनिया अदलखा की अनुशंसा पर प्रेरणा पाहुजा को हनुमानगढ़ जिला महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव तलवार ने प्रेरणा पाहुजा की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन से जुड़ने और सक्रिय कार्यशैली से हनुमानगढ़ जिले में महिला संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी। प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण गुलाटी ने भी प्रेरणा पाहुजा को नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे समाज की महिलाओं को संगठित कर संगठन की विचारधारा एवं सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नियुक्ति के बाद समाज के लोगों और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेरणा पाहुजा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

प्राइवेट बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की मांग, पांचवें दिन भी बसों के पहिए थमे