ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में चल रहे किशोर-किशोरी सशक्तिकरण एवं कॉमिक बुक्स पर आधारित दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को डाइट प्राचार्य ओमप्रकाश प्रजापत के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर डीआरयू प्रभारी प्रसन्ना मीणा ने सभी सम्भागियों से प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय में किशोर-किशोरी से सम्बन्धित गतिविधियों को करवाने का आह्वान किया। वरिष्ठ व्याख्याता विजय लक्ष्मी शेखावत ने शाला स्वच्छता व वृक्षारोपण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। व्याख्याता ओमप्रकाश बारूपाल ने संभागियों को गरिमा पेटी की जानकारी दी। प्रशिक्षण में सन्दर्भ व्यक्ति रणजीत नायक, दिनेश चोटिया व कमल रक्षक ने विद्यालय में किशोर-किशोरी मंच की भूमिका, अच्छी आदतों का निर्माण, बाल अधिकार, सुरक्षा, आईएफए गोली वितरण, मीना-राजू मंच, गार्गी मंच आदि के गठन व गतिविधियों के बारे में संभागियों से चर्चा की। इस अवसर पर भंवरलाल गुर्जर, भीष्म प्रकाश सारण सहित अनेक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। प्रसन्ना मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।













