जिला ओलम्पिक संघ ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता कराने की घोषणा, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। भारतीय भारोत्तोलन संघ (राजस्थान) के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश तिवाड़ी के उदयपुर से चूरू आगमन पर स्थानीय गढ़ चौराहे पर चूरू जिला ओलम्पिक संघ एवं विभिन्न खेल संगठनों की ओर से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। चूरू जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष ओम सारस्वत ने योगेश तिवाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि जिले में खेलों को नई दिशा देने के उद्देश्य से जल्द ही राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा और खेलों को नई ऊर्जा मिलेगी।कार्यक्रम में टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष सुनील भाऊवाला ने जिले में संचालित खेल गतिविधियों की जानकारी दी तथा कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।स्वागत समारोह में जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा, नेटबॉल संघ के सुरेश शर्मा, जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष विनोद सैनी, बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष एल.एन. इन्दौरिया, अनिल कानखेड़िया, राजेन्द्र कल्ला, नीरज जांगिड़ सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में चूरू जिला ओलम्पिक संघ के सचिव ठाकुर मल शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए योगेश तिवाड़ी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।











