गोयनका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे चूरू का प्रतिनिधित्व
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) की ओर से बुधवार को राजकीय गोयनका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय लोहिया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा थीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश फगेड़िया ने की। इस अवसर पर पीआरओ सूर्यकांत कुमावत, महेंद्र सिंह खारड़िया, सहायक निदेशक परमेन्द्र शर्मा, प्रो. खुशी, जिला युवा अधिकारी स्नेहलता तथा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक महेश कुमार सैनी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गंभीर नकारात्मक असर डालता है।मुख्य अतिथि डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।प्रतियोगिताओं में विभिन्न विधाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। चित्रकला में दीनदयाल सैनी, गायन में माधव शर्मा, वाद-विवाद में कृतिका दाधीच, रील मेकिंग में लवली सोनी, नुक्कड़ नाटक में प्रिया सैनी तथा नृत्य प्रतियोगिता में श्रुति क्याल एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम में शहजाद अली, हितेश सोनी, प्रकाश सहित स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। मंच संचालन मणीदान बिठ्ठू ने किया।











