एशियन ब्रॉन्ज मेडलिस्ट इस्लाम खान का आकस्मिक निधन, खेल जगत में शोक की लहर

हार्ट अटैक से 12 बजे बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया था देश का नाम रोशन

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। पेनकाक सिलाट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके एशियन ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एवं नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट युवा खिलाड़ी इस्लाम खान खानजादा का बुधवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से खेल जगत, खानजादा समाज और क्षेत्रभर में शोक की लहर दौड़ गई।पूर्व पार्षद एवं पारिवारिक सदस्य आसिफ टीपू खान ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इस्लाम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस्लाम खान ने पेनकाक सिलाट खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चूरू, राजस्थान और देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और एशियाई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। खेल के प्रति उनका समर्पण और उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जाती थीं।उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजन, मित्र, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और समाज के लोग स्तब्ध रह गए। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।इस्लाम खान के निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके असमय चले जाने से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

रोड पर स्टंट किया तो अब होगा मुकदमा | युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त | CI गौरव खिड़िया की चेतावनी